29 Mar 2024, 15:44:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली : शिवराज चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:18PM | Updated Date: Dec 6 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। तेलंगाना में एक युवती के साथ दुष्कर्म और जलाकर मारने के मामले के सभी चारों आरोपियों को आज पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'जो जस कीन तो तस फल चाखौं।'
 
चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए। चौहान ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ के बाद पूरे देश ने चैन की सांस ली है। आरोपियों ने निर्दयता से बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ पर सवाल उठाने वालों को बेटी के साथ हुयी घटना को लेकर पहले सोचना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »