सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की नागौद तहसील में पदस्थ एक इंजीनियर को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार की रात्रि में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियर मुरलीधर अहिरवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। वह अपने निवास पर शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रहा था। यह रिश्वत एक कार्य के संबंध में प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में ली जा रही थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।