29 Mar 2024, 07:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्कूली छात्राओं ने कैंडल जला कर हैदराबाद की बेटी को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:39AM | Updated Date: Dec 3 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव का इंदिरा चौराहा पर आज शाम स्कूली छात्राओं ने कैंडल जलाकर हैदराबाद की बेटी को श्रद्धांजलि दी। इन छात्राओं ने घटना के दोषी लोगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। एक नीजि स्कूल की वाइस प्रिंसिपल  फातिमा सोगरा ने कहा कि जिस तरह देश में मोटर व्हीकल एक्ट में संसोधन किया गया है, उसी तरह दुष्कर्म जैसे मामलों में आरोपियों को तीन दिन के भीतर फांसी देने का प्रावधान सरकार को करना चाहिए, इससे भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने का दुस्साहस ही नहीं कर पाऐंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »