26 Apr 2024, 04:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ ने गैस त्रासदी के शिकार निर्दोष नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:37AM | Updated Date: Dec 3 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल गैस त्रासदी में असमय अलविदा हो गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए त्रासदी की 35वीं बरसी पर पर्यावरण प्रदूषण के प्रति हमेशा सतर्क और सजग रहने का आव्हान किया है। कमलनाथ ने कहा कि ऐसा दर्दनाक हादसा फिर कभी न हो इसके लिए नागरिकों को सतर्कता रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे भीषणतम औद्योगिक त्रासदी में हमने जो भयानक दुष्परिणाम देखे हैं वह सभी के लिए एक सबक है।

पर्यावरण की अनदेखी से कि आगे ऐसी कोई दुर्घटना न हो जो निर्दोष लोगों के लिए जानलेवा बने। उन्होंने कहा कि गैस हादसे ने भोपाल के रहवासियों को गहरे जख्म दिए हैं। राहत-पुनर्वास के साथ बेहतर इलाज प्रभावितों को मिले यह सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने गैस त्रासदी की बरसी पर भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन के संयोजक अब्दुल जब्बार का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गैस पीड़ितों, विशेषकर महिलाओं के राहत-पुनर्वास और इलाज के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। आज के दिन बरबस ही उनकी याद आती है। हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों और जब्बार भाई को हार्दिक श्रद्धांजलि।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »