19 Apr 2024, 19:55:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्‍ट्रीय शोक के दौरान लड़कियों के साथ डांस करते रहे CM गोगोई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2015 1:32PM | Updated Date: Jul 30 2015 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के चलते देश में इन दिनों राष्‍ट्रीय शोक है। इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोल्‍फ खेलते और आदिवासी लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पर विवाद होने पर गोगोई ने गलती मानी। हालांकि, उन्‍होंने डांस करने को गलत माना, लेकिन गोल्‍फ खेलने को नहीं।

तरुण गोगोई यह सब उस वक्त कर रहे थे जब पूरा देश अब्दुल कलाम के निधन पर शोक मना रहा था। तस्वीरों में भी गोगोई को गोल्फ खेलते देखा जा सकता है। कलाम की अंतिम यात्रा में पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेता मौजूद रहे। 

गोल्फ खेलते मुख्यमंत्री तरुण गोगोई
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »