25 Apr 2024, 18:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2015 10:49AM | Updated Date: Jul 30 2015 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इस हमले सेना के एक जवान शहीद हो गए।
 
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान सैन्य बलों ने कल रात 10 बजकर 45 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से हमला किया।
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और रात साढे 11 बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
 
इसके अलावा पाकिस्तान ने एलओसी के मच्छल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। बुधवार सुबह 11:40 और दोपहर 12:30 बजे पाकिस्तान की ओर से दो बार गोलीबारी की गई।
 
भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी बंद कर दी गई। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने 15 जुलाई के बाद से सातवीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »