19 Mar 2024, 16:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हॉर्न आफ हर्षिल चोटी फतह करने को रवाना हुआ पर्वतारोही दल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 2:15AM | Updated Date: Nov 23 2019 2:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, नेहरू इन्स्टीटयूट ऑफ माउन्टनियंरिंग (निम) एवं राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के सयुंक्त पर्वतारोहण अभियान दल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर पर्वतारोही दल को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और पॉलीथिन का प्रयोग नही करने का संदेश दिया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखण्ड को एडवेंचर टूरिज्म और अच्छे पर्यावरण के लिए जाना जाए और हमें इसके लिए लगातार अपने प्रयास जारी रखने होंगे।’’उल्लेखनीय है कि इस संयुक्त अभियान के तहत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, एसडीआरएफ व निम के सयुंक्त दल द्वारा हर्षिल वैली में स्थित हॉर्न आॅफ हर्षिल चोटी को लगभग पांच से छह दिन के भीतर फतह करेंगे। इन चोटियों को अभी तक पर्वतारोहियों द्वारा फतह नही किया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »