19 Mar 2024, 10:51:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सैलाना नप उपाध्यक्ष ने पद से त्यागपत्र दे दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 2:10AM | Updated Date: Nov 23 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में सैलाना नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसके साथ ही सोनी ने भाजपा के समस्त दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष को दिए त्यागपत्र में श्री सोनी ने कहा है कि विगत दिवस नगर परिषद में उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के दो पार्षदों द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए। इतना ही नहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करते समय भी उक्त दोनों पार्षद मौजूद थे। लेकिन  संगठन द्वारा दोनों पार्षदों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »