29 Mar 2024, 17:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जींद में पराली फूंकने पर 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 2:07AM | Updated Date: Nov 23 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा के जींद जिले में पराली जलाने के आरोप में 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं तथा इनमें से 10 को गिरफ्तार भी किया गया है। जिले में परानी जलाने को लेकर अब तक लगभग 506 किसानों पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये किसानों को जमानत पर रिहा किया गया है।
 
ये गांव दालमवाला निवासी अजमेर, गांव बराह कलां के रामकुमार, गांव सिंध्वीखेड़ा के अनिल, गांव मैंगलपुर के विकास, गांव खरल के कृष्ण, नसीब, बलवंत, कृष्ण, गांव उझाना के बलराज और बसाऊ हैं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को लेकर किसानों को कृषि अवशेष अथवा धान की पराली न जलाने के निर्देश दिये हैं और निर्देशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »