29 Mar 2024, 20:15:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आबकारी, वाणिज्य कर एवं पंजियन विभाग मे कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र की जायेगी : राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 3:52PM | Updated Date: Nov 22 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के वाणिज्य कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग और पंजियन विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र नई भर्ती की जायेगी। राठौर आज उमरिया जिले के बांधवगढ़ मे संभागीय बैठक उपरांत पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब सस्ती होने के कारण मध्यप्रदेश से परिवहन करके लाई जा रही है।
 
इसे रोकने कठोर कदम उठाए जा  रहे हैं। उन्होंने शहडोल संभाग के तीनो जिले अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया में राजस्व की वसूली पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि वसूली प्रदेश मे शतप्रतिशत हो इसके लिए व्यापारियों को नियमित टैक्स जमा करने सभी विभाग उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। राठौर ने कहा कि प्रदेश मे अब छोटे छोटे डीलरों से टैक्स वसूली पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जायेगा, इस के लिए विभागों को निर्देश दिये गये हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »