19 Apr 2024, 23:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:10PM | Updated Date: Nov 22 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में आज सुबह केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांक पटेल ने बताया कि सुबह  बांसागुड़ा कैम्प से केन्द्रीय सुरक्षा बल की 168 वीं बटालियन एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। जैसे ही जवान तररेम के जंगलों के पास पहुंचे, नक्सलियों ने विस्फोट किया। इसमें केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक जवान मुन्ना कुमार घायल हो गया। घायल जवान का इलाज बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »