20 Apr 2024, 12:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिक्षक पेशेवर ओलम्पियाड-19 का आयोजन 75 शहरों में 14 दिसंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:04AM | Updated Date: Nov 22 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिक्षकों के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिक्षक पेशेवर ओलम्पियाड 2019 (टीपीओ) का इस बार 14 दिसंबर को 75 से अधिक शहरों में आयोजन किया जायेगा। रिलायंस फाउंडेशन की सेंटर फार टीचर अक्रेडिटेशन (सेंटा) आयोजित इस ओलम्पियाड के लिए पंजीकरण 25 नवंबर तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सेंटा.टीपीओ/2019 पर कराये जा सकते हैं। सेंटा टीपीओ विजेताओं को एक लाख रुपए तक के 1000 नगद पुरस्कार सहित इतने ही रिलायंस फाउंडेशन शिक्षक पुरस्कारों, अपने सहकर्मी के बीच मान्यता, एक पुस्तक का सह-लेखन करने का मौका, एक टीपीओ प्रमाणपत्र और आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ब्रिटेन में मास्टरक्लास में भाग लेने का मौका मिलता है।
 
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परीक्षा के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित निजी प्रदर्शन रिपोर्ट दी जाती है, जिससे भाग लेने का रिकार्ड शामिल है। बारह राज्य सरकारों समर्थित सेंटा टीपीओ देश भर में 30 हजार से अधिक स्कूलों में विभिन्न राज्य बोर्डों, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), आईसीएसई, आईबी और कैम्ब्रिज समेत सभी बोर्डों से भागीदारी होती है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के 21 सरकारी शिक्षक पुरस्कृत किए गए थे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही 36 सरकारी शिक्षक विजेता रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »