29 Mar 2024, 01:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोग्य विधायक ने ‘ऑपरेशन कमल’ के लिए पैसे दिये : सिद्दारामैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 4:51PM | Updated Date: Nov 21 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरु। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारामैया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अयोग्य ठहराये गये विधायक एम टी बी नागराज ने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पैसे दिये हैं। सिद्दारामैया ने नागराज के इस आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने चुनावी उद्देश्य के लिए पैसे दिए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं मिले।
 
उन्होंने कहा, मैंने नागराज से पैसे नहीं लिए। उन्होंने कांग्रेस नेता कृष्णा बयरगोडा को पैसे दिए थे और उन्होंने वह पैसे लौटा दिये हैं। सिद्दारामैया ने दोहराया, ‘‘वह इस प्रकार के बयान को लेकर बहुत खफा है। नागराज भाजपा को ‘ऑपरेशन कमल’ के लिए पैसे दिये थे।’’ लोगों में विश्वास व्यक्त करते हुए सिद्धारमैया ने कहा ‘पहले से ही महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात में लोगों ने अधिकांश दलबदलू नेताओं को हरा दिया है। कर्नाटक के मतदाता दलबदलू नेताओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें चुनाव में हार का मुंह देखना होगा।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »