28 Mar 2024, 15:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मजबूर नहीं मजबूत झारखंड है बनाना : रघुवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:58AM | Updated Date: Nov 21 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने आज कहा कि हमें मजबूर नहीं मजबूत नया झारखंड राज्य बनाना है। दास ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 के लिए बेरमो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जोगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में  तेनुघाट स्थित चंपी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में नया झारखंड और देश में 2022 तक नए भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार ने पांच वर्षों में विकास कार्य किया है। आने वाले पांच वर्ष का भविष्य कैसा हो हमें इसका निर्णय करना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 67 साल तक कांग्रेस ने लूटा है। उनकी सरकार ने 245 लोगों को अलग-अलग घर देकर बसाने का काम किया है। दास ने कहा कि लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया है, लोगों को विस्थापित करने से पूर्व पुनर्वास किया गया है।
 
जमीन का पट्टा दिया गया है। झारखंड के  गरीब लोगों को राजनीति करके अन्य पार्टी शोषण करते हैं, वैसे राजनीतिक पार्टी को सबक सिखाना है। दास ने कहा कि वर्ष 2022 तक उनकी सरकार घर-घर पानी पहुंचाएगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार 40 लाख  लोगों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है। आने वाले समय में शहर और गांव एक समान होंगे। हर क्षेत्र में बिजली और पानी सरकार पहुंचाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »