19 Apr 2024, 23:53:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा के बागी विधायक फूलचंद को झामुमो ने सिंदरी से बनाया उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 9:21PM | Updated Date: Nov 20 2019 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से नाता तोड़ चुके विधायक फूलचंद मंडल को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सिंदरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता बिनोद पांडेय एवं महासचिव फागू बेसरा ने आज यहां झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम छठी सूची जारी करते हुए यहां बताया कि भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए सिंदरी के निवर्तमान विधायक फूलचंद मंडल को पार्टी से सिंदरी से ही उम्मीदवार बनाया है।
 
साथ ही डुमरी के निवर्तमान विधायक जगरनाथ महतो को झामुमो ने इसी सीट से टिकट दिया है। पांडेय ने बताया कि पार्टी ने पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो को टुंडी से, निजामुद्दीन अंसारी को धनवार से, सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह से और रामप्रकाश भाई पटेल को मांडू से उम्मीदवार बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »