28 Mar 2024, 21:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनावी बौंड का विवरण संसद में दे सरकार : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 5:46PM | Updated Date: Nov 20 2019 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनावी बौंड को सरकार और कारपोरेट  घरानों की साजिश से तैयार राजनीतिक भ्रष्टाचार करार देते हुए इससे संबंधित  संपूर्ण विवरण संसद के दोनों सदनों में रखने की मांग की है। राज्यसभा  में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर  रंजन चौधरी, संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला तथा आनंद शर्मा ने बुधवार को संसद भवन में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह चुनावी बौंड ‘बेइमानी बौंड’ है और इसको लेकर सरकार ने भारतीय जनता पार्टी का खजाना भरने तथा कारपोरेट घरानों का काला धन सफेद करने की साजिश की है।       

उन्होंने कहा कि चुनावी बौंड संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए उसी सूचना के अधिकार कानून का इस्तेमाल किया गया जिसे यह सरकार कमजोर करने में लगी है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार इस बौंड को जारी करने को लेकर  रिजर्व बैंक तथा चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि इससे चुनावी पारदर्शिता खत्म होगी और भ्रष्टाचार बढेगा। सरकार ने इन  आपत्तियों को तरजीह नहीं दी और उसे नजर अंदाज करते हुए चुनावी बौंड जारी  करने का निर्णय लिया। चुनावी बौंड को जारी करने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय पर सीधे हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में नियमों का उल्लंघन किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »