19 Apr 2024, 04:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ड्रायविंग लाइसेंस बगैर गाड़ी न चलायें- पांसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 6:00PM | Updated Date: Nov 19 2019 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मघ्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा है कि सभी युवक-युवतियाँ  ड्रायविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाएं। पांसे बैतूल जिले के मुलताई कस्बे में महाविद्यालयीन छात्राओं को नि:शुल्क ड्रायविंग लाइसेंस वितरित कर रहे थे। उन्होंने 110 छात्राओं को ड्रायविंग लाइसेंस वितरित किए। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांसे ने विद्यार्थियों से कहा कि वे रोड-सेफ्टी नियमों का हमेशा पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का उपयोग जरूर करें। इस अवसर पर पांसे ने उत्कृष्ट विद्यालय मुलताई में खण्ड स्तरीय गुरू नानक देव  कबड्डी ओलम्पिक का शुभारंभ किया। पांसे जनपद पंचायत प्रभातपट्नम की ग्राम पंचायत नाँदकुड़ी में 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »