28 Mar 2024, 17:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों की मारपीट से घायल ग्रामीणों का इलाज करवा रही है पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 3:26PM | Updated Date: Nov 19 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की मारपीट से घायल ग्रामीणों का इलाज अब पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। डीआरजी के जवान और दंतेश्वरी महिला फाइटर्स की टीम रोजाना ग्रामीणों के घर-घर जाकर दवाईयां, कपड़े और रोजमर्रा के सामान बांट रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कैंप से बौखलाए नक्सली अब ग्रामीणों से मारपीट कर रहे हैं। फोर्स को बदनाम करने का षडयंत्र रच रहे हैं। जल्द ही इलाके में विकास होगा। ग्रामीण हमसे लगातार संपर्क में है। जल्द इलाके में चिन्हांकित 30 से 40 लोग जो नक्सल संगठन में काम कर रहे हैं, अगर सरेंडर नहीं किए तो उनकी गिरफ्तारी होगी। पल्लव ने बताया कि जिले के पोटाली गांव में पुलिस का एक कैंप स्थापित किया गया, जिसको लेकर नक्सलियों में आक्रोश है। इसी के चलते नक्सलियों ने ग्रामीणों से मारपीट की और शहर इलाज नहीं कराने जाने की धमकी भी दी है। लेकिन नक्सली पुलिस को बदनाम करने षड्यंत्र रच रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »