24 Apr 2024, 23:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:48PM | Updated Date: Nov 19 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के जगराम नगर में एक युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगराम नगर निवासी भंवर सिंह जाटव (30)की पत्नी एक पखवाडे पहले अपने मायके गई थी। कल उसका पति भंवर सिंह उसे लेने गया, तो पत्नी ने आने से यह कहकर मना कर दिया कि वह 2-3 दिन बाद आएगी। इसके बाद वह घर आया और रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते पति भंवर सिंह ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »