23 Apr 2024, 20:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भवन नीली रोशनी में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:31AM | Updated Date: Nov 19 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के भवन को आज रात नीली रोशनी में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार बच्चों के अधिकारों के प्रति यूनिसेफ द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय अभियान के समर्थन में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का भवन नीली रोशनी में रखा गया है। गो ब्लू कैंपियन अभियान यूनिसेफ द्वारा चलाया गया है, जिसमें नीले रंग के माध्यम से बाल अधिकारों के प्रति समर्पण को दर्शाया जाता है। पत्रकारिता विश्वविद्यालय नीली रोशनी में दो दिन इसी तरह रहेगा। पिछले वर्ष दिल्ली का राष्ट्रपति भवन इसी तरह नीला रखा गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »