16 Apr 2024, 13:11:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कीर्ति आजाद का केजरीवाल पर पानी को लेकर हमला, इस्तीफे की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:45AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में पेयजल को लेकर हालिया आई एक रिपोर्ट पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से पेयजल को लेकर दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके तुर्कमान गेट पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आजाद ने कहा कि केजरीवाल मुफ्त पानी के नाम पर पानी में जहर घोलकर दिल्लीवासियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली के लोग जान लेवा प्रदूषण से बुरी तरह त्रस्त से थे।  प्रदूषित हवा से फेफड़ों की बीमारियां बढ़ी और अस्थमा के मरीजों का जीना दूभर हो गया था। 

प्रदूषण से कुछ राहत मिली तो अब प्रदूषित पानी से शरीर के विभिन्न अंगों पर इसका बहुत कुप्रभाव पड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आजाद ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड का पानी बदबूदार और मटमैला है जिसमें रसायन की मात्रा बहुत अधिक है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इससे लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकते तो उन्हें मुफ्त पानी के नाम पर लोगों को जहर नहीं पिलाना चाहिए। आजाद ने सरकार को विभिन्न मोर्चों पर पूरी तरह असफल बताते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »