20 Apr 2024, 11:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में स्कार्पियो के पलटने से परिवार के 3 की मौत ,8 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 10:39AM | Updated Date: Nov 18 2019 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू  स्कार्पियो वाहन के पलटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि आठ घायल हो गये । पुलिस सूत्रो के सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात स्कार्पियो सवार कुछ लोग महराजगंज तराई क्षेत्र से शादी समारोह से गिलौला लौट रहे थे। दुल्हिनपुर के पास कुआनो पुल के निकट अचानक अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क के किनारे गड्ढे में  पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार खालिद (45) उसकी पत्नी आरिफा (40) और भाई सिकंदर (48) की मृत्यु हो गयी जबकि परिवार के आठ सदस्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »