29 Mar 2024, 07:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्मार्ट सिटी मिशन में 575.18 करोड़ रूपए के कामों शिलान्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 1:40AM | Updated Date: Nov 18 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत कुल 575 करोड़ 18 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास किया। रावत ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत कार्यो का शिलान्यास करते हुए कहा कि तकनीक के बिना स्मार्ट सिटी की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार, तकनीक के माध्यम से जनसुविधाओं में सुधार करने की कोशिश कर रही है। स्मार्ट दून के लिए पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से काम हुआ है। आने वाले समय में बदला हुआ दून दिखेगा। स्मार्ट दून की तरफ आगे बढ़ने में दून वासियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत दून लाईब्रेरी लागत 12 करोड़ 33 लाख, पलटन बाजार विकास लागत 13 करोड़ 10 लाख, वर्षा जल निकासी लागत 16 करोड़ 27 लाख, परेड़ ग्राउन्ड जीर्णोद्धार लागत 20 करोड़ 85 लाख, सीवरेज लागत 28 करोड़ 41 लाख, पेयजल संवर्धन व वाटर मीटरिंग लागत 32 करोड़ 59 लाख, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट लागत 56 करोड़ 63 लाख, स्मार्ट रोड लागत 190 करोड़ 54 लाख, इंटीग्रेटेड ऑफिस काम्प्लैक्स ग्रीन बिल्डिंग लागत 204 करोड़ 46 लाख के काम शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »