29 Mar 2024, 01:52:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी ने गोरखपुर के पिपराइच में किया नई चीनी मिल का लोकार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:52AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर र्प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पिपराइच स्थित 5000 टी.सी.डी. पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एंव 27 मेगावाट बिजली उत्पादन सयंत्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन आज इसके अलावा चीनी मिल के शुभारम्भ के साथ साथ कुशीनगर में हाटा महजयने नाला पिपराइच मार्ग तथा परतावल पिपराइच मार्ग के चैड़ीकरण एंव सुदृीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2011 में चीनी मिल बन्द हो गयी थी और सरकार बनने के बाद पिपराइच चीनी मिल को पुन: निर्मित कर संचालित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह चीनी मिल किसानों की खुशहाली का आधार होगी।
 
योगी ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल की गन्ना पेराई क्षमता 8000 से बढ़ाकर 50 हजार कुतंल कर दिया है। मिल में चीनी के साथ साथ 27 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन भी होगा जिसमें 2 से 3 मेगावाट बिजली का प्रयोग चीनी मिल में किया जायेगा शेष बिजली आस पास के क्षेत्र के प्रयोग में आयेगी। उन्होंने कहा कि पिपराइच चीनी मिल में सल्फरलेस शुगर प्लान्ट से चीनी का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मिल में बिजली के उत्पादन से 30 करोड़ की बचत होगी और किसानों का समय से उनके गन्ना मूल्य का भुगतान होगा तथा द्वितीय चरण में चीनी मिल में अत्याधुनिक डिस्टलरी का निर्माण होगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »