20 Apr 2024, 18:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:40AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच के निकट राज्य राजमार्ग 91 पर आज ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि युवक एक अन्य के साथ बाइक से अपने ससुराल बायसी से कोरिआपट्टी लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
ग्रामीणों ने घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान कोरिआपट्टी वार्ड संख्या 13 के बहादुर शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार शर्मा के रूप में कई गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »