29 Mar 2024, 12:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामेश्वरम के लिए रवाना हुए स्पेशल ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:40AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मास्व मंत्री पी सी शर्मा ने आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए रवाना किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री शर्मा ने राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से रामेश्वरम के लिए एक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
 
इस तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन में भोपाल, रायसेन और विदिशा जिले के लगभग एक हजार श्रद्धालु रवाना हुए। श्री शर्मा ने ट्रेन को रवाना करने के पूर्व बोगियों में पहुँचकर श्रद्धालुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया और सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्गो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »