25 Apr 2024, 21:23:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंगेर में 326 अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:01PM | Updated Date: Nov 17 2019 9:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंगेर। बिहार की मुंगेर जिला पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्र से 326 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने आज यहां बताया कि मुंगेर पुलिस ने 326 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 73 को आज शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज जिले के जमालपुर थाना, कासिम बाजार थाना और बरियारपुर थाना क्षेत्रों में कुल 111 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की और कुल दस शराब-तस्करों को इन मामलों में रंगे-हाथ गिरफ्तार किया। 

यह जिले में शराब तस्करों की सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। डॉ. मंगला ने बताया कि पुलिस जब्त देशी और विदेशी शराब की मामले में जमालपुर, कासिम बाजार और बरियारपुर पुलिस थानों में अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं और आगे की जांच शुरू कर दी हैं। गिरफ्तार तस्करों में धीरज कुमार, दुलो मंडल, कृष्णा कुमार, रंजीत कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, नेपाली मंडल, पवन कुमार चैधरी और सोनू कुमार शामिल है। ये सभी जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया और महादेवा गांव के रहनेवाले हैं। एक अन्य राजीव कुमार गिरफ्तार किया गया है जो कोतवाली थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान मुहल्ले का रहनेवाला है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »