18 Apr 2024, 10:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंदौली से एक तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की शराब बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 8:59PM | Updated Date: Nov 17 2019 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चन्दौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सैय्यदराजा क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके वाहन से 280 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की,जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चन्दौली पुलिस ने सूचना के आधार पर बरठी रेलवे क्रासिंग मोड़ हाइवे अण्डर पास पुल के पास से वाहन सवार शराब तस्कर वाहीद खां को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से 25 लाख की 280 पेटी  अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर उसने बताया कि बरामद शराब दूसरे राज्य से लेकर आया है। गिरफ्तार तस्कर वाहीद खां हसनपुर जिला पलवल हरियाणा का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »