19 Apr 2024, 19:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत-अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहे हैं : राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 7:29PM | Updated Date: Nov 17 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्­यवस्­था,ऊर्जा, आतंकवाद से  निपटने और जन-जन के बीच संबंधों सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहे  हैं। सिंह ने यहां आसियान देशों की रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिका के रक्षा मंत्री डॉ. मार्क टी. एस्­पर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत और अमरीका के बीच बढ़­ते संबंधों पर प्रसन्­नता व्­यक्­त की और कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमरीका के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं।
 
उन्होंनें कहा, ‘‘ भारत के नजरिए से भारत-प्रशांत एक ऐसा क्षेत्र होना चाहिए, जो कानून-सम्­मत व्­यवस्­था द्वारा समर्थित तथा सार्वभौमिकता एवं प्रादेशिक एकता के प्रति सम्­मान सहित एक स्­वतंत्र एवं मुक्­त, शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी हो। भारत-प्रशांत के बारे में हमारे दृष्टिकोण पर दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्­ट्र एसोसिएशन केन्द्रित है। दोनों देश संयुक्त युद्धाभ्­यास जैसे समुद्री सुरक्षा सहित, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन और समुद्री डोमेन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक माहौल में संपन्न बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
 
सिंह ने अपने ट्वीट में अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ अपनी बैठक को उत्कृष्ट बताया। उन्­होंने कहा, ‘‘हमने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा की। सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री तोरो कोनो, आस्ट्रेलिया की रक्षा  मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री रॉन मार्क से भी  मुलाकात की। सोमवार को आसियान देशों आस्ट्रेलिया, चीन, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों की बैठक होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »