20 Apr 2024, 07:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आक्रोशित गुर्जर समाज कल अजमेर में प्रदर्शन करेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 11:57AM | Updated Date: Nov 17 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान में एमबीसी आरक्षण में से मुस्लिमों को आरक्षण दिये जाने की राज्य सरकार की तैयारी से आक्रोशित गुर्जर समाज कल अजमेर में श्रीदेवसेना के बैनर  तले कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करेगा। श्रीदेवसेना के जिलाध्यक्ष सांवरलाल गुर्जर ने आज बताया कि इस सम्बन्ध में कर्नल किरोड़ी सिंह  बैंसला और पदाधिकारियों से निर्देश मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  कल अजमेर के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। गहलोत के कार्यक्रम स्थल जवाहर  रंगमंच एवं आजाद पार्क जिलाधीश कार्यालय से ज्यादा दूर नहीं है।  गुर्जरों के कल के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से जिला एवं पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। खुफिया पुलिस भी सक्रिय हो गई है । गौरतलब है कि आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से गरमा रहा है। गुर्जर  आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ीं सिंह बैंसला सरकार को सात दिनों की चेतावनी दे चुके हैं। राज्य सरकार ने गुर्जरों सहित पांच जातियों को दिये गये एमबीसी आरक्षण में से  मुसलमान को आरक्षण के लिये सर्वे कराने का फैसला गया है जिससे गुर्जर  समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »