28 Mar 2024, 18:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जल्द ही यूपी के कई शहरों में होगी मेट्रो की सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 2:04AM | Updated Date: Nov 16 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। परिवहन संसाधनों के विकास पर बल देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार मेट्रो को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है और कानपुर के बाद जल्द ही राज्य के छह अन्य शहरों में भी मेट्रो रेल परियोजना या मेट्रो लाइट की शुरुआत की जाएगी। योगी ने शुक्रवार को 12वीं अर्बन मोबिलिटी इण्डिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो’ के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य के शहरी निकायों में प्रदेश की 23 प्रतिशत आबादी निवास करती है। उनको बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में 17 नगर निगम हैं, जिनमें 10 नगर निगम केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित हैं जबकि शेष सात को प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
 
उन्होने कहा कि मौजूदा सरकार मेट्रो को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। आज मेट्रो रेल शहरी जीवन की लाइफ-लाइन बन गयी है। लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। आज ही कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास भी किया जा रहा है। प्रदेश के छह अन्य शहरों में भी मेट्रो रेल परियोजना या मेट्रो लाइट की शुरुआत की जाएगी। इनमें आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी शहर शामिल हैं। इन सभी की डीपीआर तैयार की जा रही है। शीघ्र ही यहां पर मेट्रो का काम दिखायी देने लगेगा। प्रदूषण पर चिंता जताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पूरे देश में स्मॉग के खतरे दिखायी दे रहे थे। युवा पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए आवश्यक है कि उन्हें प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने वैज्ञानिकों से आवान किया कि परिवहन के लिए ऐसी तकनीक विकसित करें, जो प्रदूषण रहित और सर्वसुलभ हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »