24 Apr 2024, 11:54:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 2:01AM | Updated Date: Nov 16 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा उच्चतम न्यायालय ने राफेल सौदा मामले में केन्द्र सरकार को क्लिन चीट देने के बाद यह साफ हो गया है कि राफेल सौदे में किसी तरह का कोई घोटाला या भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। न्यायालय ने कांग्रेस की सभी याचिकाएं खारिज करने के बाद कांग्रेस को झूठा जगजाहिर हो गया है। जाजू ने कहा कांग्रेस ने केवल चुनावी हथकंडे के रूप में राफेल सौदा का मामला उछाला था और बदनियती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम इसमें घसीटा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बार बार इस झूठ का सहारा लिया गया।
 
परन्तु पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने उनकी बदनीयत को समझते हुए भाजपा को भारी बहुमत से जिताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इमानदारी एवं स्वचछ छवि के आगे कांग्रेस का झूठ टिक नहीं पाया। अब शीर्ष अदालत में इसका फैसला आने के बाद भाजपा इस मामले को जनता की अदालत में ले जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि राफेल मामले को लेकर अब भाजपा कांग्रेस को बेनकाब करेगी और प्रदेश भर में कल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर गांधी से इस मामले में माफी मांगने की मांग करेगी। पार्टी सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने दोषारोपण कर मोदी को बदनाम करने की कोशिश की, देश विदेश में राफेल का मुद्दा उठाया, देश की गरिमा को कम करने का काम किया। आखिरकार सच्चाई की ?जीत हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »