28 Mar 2024, 19:39:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मच्छरदानी ओढ़ कर सपा ने जताया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 9:43PM | Updated Date: Nov 15 2019 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। जबरदस्त प्रदूषण और डेंगू के प्रकोप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक कानपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी और मास्क के साथ विरोध प्रदर्शन किया। योगी यहां कानपुर मेट्रो के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने आये थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सपाईयों ने विरोध किया। उनका आरोप था कि कानपुर मेट्रो का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2016 में ही कर चुके है और भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के लिये दोबारा शिलान्यास कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार की उदासीनता के चलते शहर डेंगू की चपेट में है। 

आइआइटी जा रहे सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी को काकादेव पुलिस ने समर्थकों समेत गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। विरोध दर्शाने के लिए विधायक खुद को मच्छरदानी में लपेटे रहे और नाक में मास्क भी लगाए रहे। सपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे ‘‘ मच्छरदानी ओढ़.. ओढ़..ओढ़... नहीं तो डेगूं मच्छर काट खायेगा।’’ सपा विधायक ने कहा कि कभी यूपी का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर की पहचान प्रदूषण में नंबर वन हो गई है। नकारा सरकारी मशीनरी ने कानपुर नगर को नर्क बना दिया है। हर तरफ कूड़ा गंदगी बजबजा आ रही है। प्रदूषित हवा, टूटी फूटी सड़कें, भरी नालियां, यह सब आपकी भाजपा सरकार की देन है। डेंगू महामारी से लोगों की जान जाने पर भी स्वास्थ्य महकमा सो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »