29 Mar 2024, 02:53:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाइसिकल विकास परिषद की स्थापना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 9:39PM | Updated Date: Nov 15 2019 9:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने साइकिल के विकास, डिजायन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बाइसिकल विकास परिषद का गठन किया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि घरेलू व्यापार एवं उद्योग संवर्धन विभाग के तहत बाइसिकल विकास परिषद का गठन किया गया है जो हल्की साईकिल के विकास, डिजायन और घरेलू व्यापार एवं निर्यात को बढ़ावा देगी। परिषद विशेष रुप से गुणवत्ता युक्त साइकिल के निर्माण पर जोर देगी जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप होंगी। 

परिषद के 23 सदस्य होंगे और घरेलू व्यापार एवं उद्योग संवर्धन विभाग के सचिव इसके अध्यक्ष होंगे। इसका कार्यकाल दो वर्ष का होगा और हल्के इंजीनियरिंग उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। इसमें वाणिज्य विभाग, आवास एवं शहरी कार्य, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सडक परिवहन एवं राजमार्ग, कौशल विकास एवं उद्यमिता, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय तथा भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा परिषद में सात विशेषज्ञ एवं चार नामित सदस्य होंगे। परिषद के अध्यक्ष आवश्यकता के अनुसार अन्य सदस्यों को बैठक में आमंत्रित कर सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »