पुणे। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी का अनुमान है, इसके साथ ही तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल पर अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है। पूर्वोत्तर मानसून तटीय कर्नाटक और केरल में कमजोर रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, कर्नाटक के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों तथा तेलंगाना और पश्चिम मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश के बैतूल और ओडिशा के सुंदरगढ़ में सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को 08Þ 30 बजे से शुक्रवार सुबह 08Þ 30 बजे तक गरज के साथ बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान और तमिलनाडु में कई स्थानों पर तथा सौराष्ट्र, कच्छ, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और तटीय केरल में अलग अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ बारिश हुयी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्या महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।