18 Apr 2024, 11:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी की कड़ी मेहनत का फल है कानपुर मेट्रो : पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 6:21PM | Updated Date: Nov 15 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुये कहा कि कानपुर को मेट्रो ट्रेन दिलाने के लिए उन्होने बहुत मेहनत करी है। पुरी ने शुक्रवार को यहा कानपुर मेट्रो के शिलान्यास के अवसर पर कहा कि योगी एक इमानदार और कर्मठ मुख्यमंत्री है। उन्होने औद्योगिक नगरी में मेट्रो के संचालन के लिये केंद्र सरकार पर बेहद दबाव डाला है। योगी की कड़ी मेहनत की वजह से वित्तीय स्वीकृति जल्द मिली है। 

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से अब 40 लाख की आबादी के लिए मेट्रो जल्द से जल्द धरातल पर आने वाली है और इसका सफर आनंददायक रहेगा। कानपुर में पहले चरण में करीब 735 करोड़ रुपये की लागत से आइआइटी से मोतीझील तक ट्रैक बनेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा ?अक्टूबर 2016 में कानपुर मेट्रो का शिलान्यास तो हो गया लेकिन फाइनेंस और काम का इंतजाम नहीं किया गया था। अब किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और कानपुर की मेट्रो जल्द से जल्द आपकी सेवा में उपस्थित हो जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »