20 Apr 2024, 00:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की जनजातीय और ग्रामीण शिल्प की झलक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 5:20PM | Updated Date: Nov 15 2019 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे छत्तीसगढ़ मंडप में राज्य की जनजातीय और ग्रामीण शिल्प की झलक नजर आ रही है। राजधानी के प्रगति मैदान के हाल नंबर 12-ए में सुसज्जित छत्तीसगढ़ मंडप में विभिन्न हर्बल उत्पादों के अलावा हाथकरघे और हस्तशिल्प की सामग्रियां प्रदशर्नी और बिक्री के लिए रखी गई हैं।
 
राज्य के बुनकरों द्वारा निर्मित कोसे की साड़ियां और कुर्ते, मंदिर के डिजाइन में टसर सिल्क और बहुत से विभिन्न डिजाइनों की साड़यिों यहां उपलब्ध हैं। इसके अलावा बेल मेटल हस्तशिल्प, लोहे के शिल्प वाली कलाकृतियां रखी गई है। प्रदर्शनी में ढोकरा कला में सुंदर नक्काशी वाली मूर्तियाँ विदेशी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »