19 Mar 2024, 10:47:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्फोटक बरामद, बड़ा हादसा टला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 2:14AM | Updated Date: Nov 15 2019 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को श्रीनगर-जम्मू  राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक शक्तिशाली विस्फोटक का पता लगाया और उसे  निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आधिकारिक सूत्रों  ने बताया कि रोड ओपनिंग पार्टी ने राजमार्ग पर पामपोर के समीप सड़क किनारे  एक संदिग्ध प्रेशर कुकर पड़ा देखा। इसके तत्काल बाद इलाके को घेर लिया गया  और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने तीन किलोग्राम वजनी विस्फोटक को बिना किसी नुकसान के निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों के मुताबिक समय रहते विस्फोटक का पता नहीं चलता और उसे निष्क्रिय नहीं किया जाता तो जान-माल को काफी क्षति पहुंच सकती थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »