19 Mar 2024, 07:44:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोजाबाद में महिला ने कर दी शराबी पति की गला घोंटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:39AM | Updated Date: Nov 15 2019 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद शहर के दक्षिण क्षेत्र में एक महिला ने आये दिन के विवाद से परेशान तंग आकर शराबी पति की  गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण इलाके के मौहल्ला नईबस्ती संत टाकीज निवासी 30 वर्षीय सुनील शराब पीने का आदी था। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। इसी बात पर सुनील का पत्नी अंजली से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर अंजली ने सुनील की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अंजली फरार है। पुलिस मामले की जांच कर हत्यारोपी पत्नी की तलाश में जुट गयी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »