20 Apr 2024, 13:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मा और फारूख खान जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 7:38PM | Updated Date: Nov 14 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकारों के के शर्मा और फारूख खान पर भरोसा जताते हुए उन्हें केन्द्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल जी सी मुर्मु का भी सलाहकार नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में इनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा है कि इन दोनों का कार्यकाल इनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगा। शर्मा अरूणाचल प्रदेश, गोवा मिजोरम कैडर के 1983 बैच के सेवा निवृत आईएएस अधिकारी हैं
 
और वह दिल्ली के मुख्य सचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह गोवा के मुख्य सचिव और चंडीगढ के प्रशासक भी रहे हैं।  खान जम्मू कश्मीर कैडर के सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें इसी वर्ष जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह उधमपुर स्थित शेर ए कश्मीर एकेडमी के प्रमुख रहे थे।  वह आतंकवाद रोधी कार्यदल जिसे विशेष अभियान दल के नाम से जाना जाता था के पहले प्रमुख थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »