18 Apr 2024, 09:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तमिलनाडु में राजनीतिक शून्यता को भरेंगे रजनीकांत: अलागिरि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 4:12PM | Updated Date: Nov 14 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। द्रमुक से निष्कासित नेता एवं पूर्व  केंद्रीय मंत्री एम के अलागिरि ने गुरुवार को कहा कि तमिल सुपरस्टार  रजनीकांत तमिलनाडु में आयी राजनीतिक शून्यता को भरने में कामयाब होंगे। मदुरै  से यहां पहुंचे अलागिरि ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में  रजनीकांत के हाल में दिए गये उस बयान के संदर्भ में यह टिप्पणी की जिसमें  कहा गया था कि राज्य में गुणवान नेतृत्व की शून्यता है।
 
रजनीकांत ने कहा, मैंने सही कहा है। वह इस शून्यता को भरेंगे। अलागिरि ने द्रमुक से जुड़े सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा,‘‘ मैं पार्टी का सदस्य नहीं हूं। उल्लेखनीय है कि फिल्मों के सफल दौर के बाद राजनीति में प्रवेश करने  वाले रजनीकांत ने कहा है कि वह 2012 के राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 234  सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने अब तक अपनी पार्टी का गठन नहीं  किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »