29 Mar 2024, 14:30:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस ने भाजपा नेता रिमझिम को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:13AM | Updated Date: Nov 14 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को डेंगू मुक्त बनाने और विभिन्न मांगों को लेकर यहां नगर निगम (केएमसी) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी की नेता नेता रिमझिम मित्रा और कार्याकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा यहां सेंट्रल एवेन्यू से विरोध मार्च का आयोजन किया गया। इसे कोलाकात नगर निगम के मुख्यालय पर समाप्त होना था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।
 
अभिनेत्री से राजनेता बनीं सुश्री मित्रा ने कहा, ‘‘हमारे पास विरोध प्रदर्शन करने की पूर्व अनुमति थी और यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।  पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ हाथापाई भी की है।’’ उन्होंने कहा कि वह कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के समक्ष अपनी मांग पत्र प्रस्तुत करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता और इसके आस-पास के क्षेत्रों से 44,852 डेंगू के मामले पाये गये हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार जनवरी से अभी तक डेंगू से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »