19 Apr 2024, 21:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने कल बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:27AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह कल अधिकारियों की बैठक लेंगे। आधिकारिक सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार कल अपरान्ह 4 बजे यहां आयोजित होने वाली बैठक में सिंह निर्वाचक नामावली, मतदाता सूचियों, मतदान केंद्रों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मतपेटी की आवश्यकता और उपलब्धता, मतपत्र मुद्रण व्यवस्था, निर्वाचन के लिए लगने वाले वाहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा आदि चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल और पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी मौजूद रहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »