29 Mar 2024, 03:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर पूर्वी मानसून तटीय आंध्र प्रदेश में कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 6:26PM | Updated Date: Nov 12 2019 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कमजोर रहा।  केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश तथा त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश या कोहरा पड़ने का अनुमान है। असम, मेघालय, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में तथा हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। अरुणाचल प्रदेश,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केरल और माहे में सोमवार को 08Þ 30 बजे से लेकर मंगलवार 08Þ 30 बजे तक आंधी का असर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल में कई स्थानों पर तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-  कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »