16 Apr 2024, 12:00:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे राजभवन के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:07AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र एंव विधायक आदित्य ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिये रवाना हो गये। राज्यपाल से मिलने के लिये उन्हें 6Þ 45 बजे का समय लिया है। महाराष्ट्र में एक नये राजनीतिक समीकरण का उदय होने वाला है। 

शिव सेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कंधे पर बैठ कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पर दस्तक दे रही है। शाम सात बजे सारी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद ये राजनीतिक पार्टियां संवाददाताओं से बात करेंगी तब इस संबंध में स्पष्ट हो सकेगा कि कांग्रेस और राकांपा शिव सेना को बाहर से समर्थन दे रही है या सरकार में भी शामिल होंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »