19 Apr 2024, 05:40:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिलेंडर विस्फोट से पति-पति की मौत, बच्चे झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:20AM | Updated Date: Nov 10 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में आज तड़के एक मकान में सिलेंडर से हुए विस्फोट में पति-पत्नी की मौत हो गयी और दो बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार अनुसार अज्ञात कारणों से सिलेंडर में हुए विस्फोट से रामकेश (38) और उसकी पत्नी मालती (30) की मौत हो गयी, जबकि उसके दो बच्चे डब्बू (13) और रोली (06) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया गया। सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चे 90 प्रतिशत जल गए हैं। घटना के बाद मकान में आग लग गयी, जिस पर दमकल वाहनों की मदद से काबू पा लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »