19 Apr 2024, 10:19:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में अयोध्या समेत राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:31AM | Updated Date: Nov 10 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के फैसले के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ  भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया। राज्य में स्थिति सामान्य है और पुलिस अधिकारी संवेदनसील इलाको में पैदल मार्च कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में शांति है और अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार गस्त कर रही है। जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। लोग रोज की तरह अपने काम में लगे हैं ।
 
अयोध्या फैसले के मद्देनजर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 11 नवम्बर तक बंद हैं। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीन कुमार ने बताया  कि अयोध्या समेत राज्य में शांति है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले से ही कर रखे हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी  शांति कमेटी की बैठक कर लोगों से सद्भाव एवं शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील भी कर रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न सुरक्षा बलों की 150 से अधिक कंपनियां तैनात है।
 
उन्होंने बताया कि सोशाल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भडकाऊ पोस्ट करने के मामले प्रकाश में आये हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आप्पतिजनक पोस्ट करने के मामले में साल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराये हैं। अभी तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुछ 3008 लोगों के खिलाफ कार्यवाई की है। कुमार ने बताया कि कल रविवार को और कार्तिक पूर्णिमा के स्थान के मद्देनजर पुलिस को विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा है। अध्योध्या में स्थिति सामान्य है ।
 
सुरक्षा के पुख्ता इंजजाम पहले से ही कर रखे हैं। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और  ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।  उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू है। उन्होंने बताया कि पुलिस शुक्रवार पूरी रात जागती रही । अलीगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अगले आदेश तक वहां इंटरनेट सेवा बंद है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट करने के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतमजाम हैं । शहर में स्थिति सामान्य है। इसी तरह साहनपुर,मुजफ्फरनगर,मेरठ में भी अधिकारी गस्त कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च भी किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »