19 Apr 2024, 09:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डीजीपी ने बारावफात और कार्तिक पूर्णिमा पर कानून व्यवस्था के संबंध में दिये निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:43AM | Updated Date: Nov 10 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने शुक्रवार शाम बारावफात और कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंन बताया सिंह ने बारावफात और कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आज शाम यहां 112 मुख्यालय  में सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को  बारावफात व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वीडियो कान्फ्रंसिंग के माध्यम से पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में दिशा-निर्देश दिये।
 
उन्होंने कहा कि बारावफात व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष रूप से सतर्क दृष्टि रखी जाये। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर निरन्तर निगरानी रखी जाये और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय। प्रवक्ता ने कहा कि सिंह ने मोटरसाइकिल सवारो आपत्तिजनक नारो के सम्बन्ध में भी सतर्क दृष्टि रखी जाये।
 
किसी भी व्यक्ति द्वारा हर्षउल्लास के साथ नारे, बैण्डबाजे तथा आतिशबाजी पर विशेष नजर रखी जाये। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवेज, अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी/112, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था आदि अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »