20 Apr 2024, 03:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखा’- कतील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:40AM | Updated Date: Nov 10 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले में राष्ट्रीय अखंडता को बरकरार रखा है। कतील ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पांच-न्यायाधीशों की पीठ का सर्वसम्मति से फैसला राष्ट्र निर्माण की दिशा में स्वागतयोग्य कदम है।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा शीर्ष न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करती है।  उन्होंने कहा,‘‘ न्यायालय के फैसले को देश की जनता की जीत के रूप में देखना चाहिए। शीर्ष न्यायालय के फैसले ने साबित कर दिया है कि हमेशा सच्चाई की जीत होती है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »