20 Apr 2024, 17:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीकानेर संभाग के चारों जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 4:37PM | Updated Date: Nov 9 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने आज संभाग के चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए। मीना ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक इन चारों जिलों में इंटरनेट सेवायें बंद रहेंगी। सभी निजी कम्पनियों को आदेश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में दिये गये फैसले के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाकर कानून व्यवस्था भंग करने की चेष्टा से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने जनता से आपसी सद्भाव, भाईचारा कायम रखने का अनुरोध किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »